शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के शेयर में करीब 3% की बढ़ोतरी

केरल में स्थित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के शेयर भाव में आज करीब 3% की बढ़ोतरी हुई।

आज कंपनी के निदेशक मंडल की वित्तीय संसाधन और प्रबंधन समिति ने 1,000 करोड़ रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके 10 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।
दूसरी तरफ बीएसई में मनप्पुरम फाइनेंस का शेयर 82.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 80.90 रुपये पर खुला। मगर नकारात्मक शुरुआत के बाद कंपनी के शेयर का रुख ऊपर की तरफ रहा। दिन चढ़ने के साथ बाजार में तेजी आयी, जिससे मनप्पुरम फाइनेंस को भी सहारा मिला।
कारोबार समाप्त से कुछ मिनट पहले कंपनी के शेयरों में 2.40 रुपये या 2.91% की तेजी के साथ 84.95 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस स्तर पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,159.67 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!