शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने किया डिबेंचरों का आवंटन

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने 5,500 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों का आवंटन किया है।

प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किये गये ये डिबेंचर कंपनी की पीपीडी-सीरीज एच की आईए और आईबी किस्त का हिस्सा हैं। 10 लाख रुपये प्रति वाले इन डिबेंचरों को रिलायंस इंडस्ट्रीज बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करेगी। इनमें से 2,500 करोड़ रुपये के डिबेंचरों पर 8.70% और 3,000 करोड़ रुपये के डिबेंचरों पर 8.65% की कूपन दर है।
दूसरी तरफ बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,088.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,066.10 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 1,100.20 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। अंत में कंपनी का शेयर 7.70 रुपये या 0.71% की बढ़ोतरी के साथ 1,096.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस स्तर पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,94,833.15 करोड़ रुपये है, जो सूचीबद्ध कंपनियों में दूसरे नंबर पर है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!