शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्पॉन्ज (Tata Sponge) को ऊषा मार्टिन का स्टील कारोबार के लिए सीसीआई की मंजूरी

टाटा स्टील (Tata Steel) की सहायक कंपनी टाटा स्पॉन्ज (Tata Sponge) को ऊषा मार्टिन (Usha Martin) का स्टील कारोबार खरीदेने के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मंजूरी मिल गयी है।

4,300-4,700 करोड़ रुपये के इस सौदे के साथ ही टाटा स्पॉन्ज स्टील कारोबार में कदम रखेगी।
बीएसई पर सूचीबद्ध ऊषा मार्टिन विश्व की सबसे बड़ी वायर रोप निर्माता कंपनियों में से एक है। साथ ही यह देश की प्रमुख स्टील उत्पादक कंपनी भी है। टाटा ग्रुप (Tata Group) ने सितंबर में ऊषा मार्टिन के स्टील कारोबार के अधिग्रहण के लिए समझौते की घोषणा की थी।
इस खबर के सहारे टाटा स्पॉन्ज के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में टाटा स्पॉन्ज का शेयर 746.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 755.95 रुपये पर खुल कर 769.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। साढ़े 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 12.55 रुपये या 1.68% की मजबूती के साथ 759.20 रुपये पर लेन-देन चल रही है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,248.00 रुपये और निचला स्तर 727.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!