शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैम्को सिस्टम्स (Ramco Systems) को अमेरिका में मिला ठेका

वैश्विक विमानन सॉफ्टवेयर प्रदाता रैम्को सिस्टम्स (Ramco Systems) को अमेरिका में ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका अमेरिकी रक्षा बलों को एडवर्जरी हवाई सेवा देने वाली कंपनी से इसके लड़ाकू विमान बेड़े का प्रबंधन करने के लिए मिला है।
रैम्को सिस्टम्स लड़ाकू विमान बेड़े के प्रबंधन के लिए अपने रैमको एविएशन सूट वी 5.8 सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करेगी, जो इंजीनियरिंग और रखरखाव के लिए मॉड्यूल, सप्लाई चेन प्रबंधन, सुरक्षा और क्वालिटी एवं फ्लाइट संचालन को कवर करता है।
दूसरी तरफ बीएसई में रैम्को सिस्टम्स के शेयर में आज मजबूती देखने को मिली। रैम्को सिस्टम्स का शेयर 280.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़ोतरी के साथ 282.50 रुपये पर खुला। करीब 12.40 बजे शेयर में तीखी उछाल दर्ज की गयी, जिससे यह 313.70 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। कारोबार बंद होने से कुछ मिनट पहले रैम्को सिस्टम्स के शेयरों में 7.25 रुपये या 2.58% की गिरावट के साथ 288.10 रुपये सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!