शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : स्ट्राइड्स फार्मा, ल्युपिन, डीएलएफ, कैपिटल फर्स्ट और जुबिलेंट फूडवर्क्स

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें स्ट्राइड्स फार्मा, ल्युपिन, डीएलएफ, कैपिटल फर्स्ट और जुबिलेंट फूडवर्क्स शामिल हैं।

स्ट्राइड्स फार्मा - कंपनी को एक नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।
ल्युपिन - ईयू जनरल कोर्ट ने पेरिंडोप्रिल मुकदमेबाजी में यूरोपीय आयोग के निर्णय को बरकरार रखा, जिसके तहत ल्युपिन को 4 करोड़ पाउंड का भुगतान करना है।
जुबिलेंट फूडवर्क्स - जुबिलेंट गोल्डन हार्वेस्ट के 51 लाख शेयर प्राप्त किये।
प्रिकोल - कंपनी और पॉइंटर टेलोकेशन ने संयुक्त उद्यम बनाने के लिए करार किया।
डीएलएफ - ग्रुप सीएफओ सौरभ चावला ने इस्तीफा दिया।
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया - बैंक ने 1 करोड़ रुपये से कम के लिए घरेलू सावधि जमा पर ब्याज दर में संशोधन किया।
कैपिटल फर्स्ट - कंपनी ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके 1,048 करोड़ रुपये जुटाये।
नागार्जुन ऑयल रिफाइनरी - एनसीएलटी ने साथी कंपनी के परिसमापन का आदेश दिया। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!