शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) को आवंटित किये गये 51 लाख शेयर

जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) के शेयर में 3% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

जुबिलेंट फूडवर्क्स की बांग्लादेश में स्थित संयुक्त उद्यम कंपनी जुबिलेंट गोल्डन हार्वेस्ट (Jubilant Golden Harvest) में 51 लाख शेयर (प्रति 0.86 रुपये) आवंटित किये गये हैं। इसके साथ ही जुबिलेंट फूडवर्क्स के पास जुबिलेंट गोल्डन हार्वेस्ट की 51% हिस्सेदारी हो गयी है।
जुबिलेंट गोल्डन की शेष 49% हिस्सेदारी संयुक्त उद्यम कंपनी में जुबिलेंट फूडवर्क्स की साझेदार गोल्डन हार्वेस्ट के पास है। दोनों कंपनियों ने मिल कर इसी वर्ष मार्च में बांग्लादेश में डोमिनो पिज्जा केंद्र शुरू करने के लिए संयुक्त उद्यम कंपनी शुरू करने के लिए हाथ मिलाया था।
दूसरी तरफ बीएसई में जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर 1,234.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़ोतरी के साथ 1,255.00 रुपये पर खुल कर 10 बजे के करीब 1,279.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 40.50 रुपये या 3.28% की मजबूती के साथ 1,274.70 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख