शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विजया बैंक (Vijaya Bank) ने की एमसीएलआर (MCLR) में वृद्धि

विजया बैंक (Vijaya Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 5 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है।

बैंक ने एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक दिन के लिए 8.05% बरकरार रखते हुए एक महीने के लिए 8.25% से बढ़ा कर 8.30%, तीन महीनों के लिए 8.45% से 8.50%, 6 महीनों के लिए 8.65% से बढ़ा कर 8.70% कर दी।
मगर विजया बैंक ने एक साल के लिए 8.75%, दो साल की अवधि के लिए 9.00% और तीन साल के लिए 9.25% एमसीएलआर ही बरकरार रखी है। बैंक की बढ़ी हुई एमसीएलआर 14 दिसंबर से प्रभाव में आयेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में विजया बैंक का शेयर 43.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 43.60 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 44.15 रुपये और निचला स्तर 43.25 रुपये पर रहा। अंत में यह 0.35 रुपये या 0.81% की बढ़ोतरी के साथ 43.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 76.50 रुपये और निचला स्तर 40.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!