शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) के खिलाफ रिलायंस नेवल (Reliance Naval) पहुँची उच्च न्यायालय

रिलायंस नेवल (Reliance Naval) ने ओएनजीसी (ONGC) के खिलाफ बॉम्बे उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

याचिका के जरिये रिलायंस नेवल ने माँग की है कि अदालत ओएनजीसी को शेष पाँच अपतटीय आपूर्ति जहाजों (ओएसवी) की डिलीवरी स्वीकार करने का निर्देश दे। हालाँकि 30 नवंबर 2018 के अपने आदेश में बॉम्बे उच्च न्यायालय ने याचिका को स्वीकार करने से इंकार कर दिया था। मगर रिलायंस नेवल ने कहा है कि कंपनी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम और कार्यवाही जारी रखेगी।
इससे पहले 30 जुलाई 2018 को जारी किये गये एक पत्र में ओएनजीसी ने 16 अक्टूबर 2009 को रिलायंस नेवल को दिये 12 में से 5 अपतटीय समर्थन जहाजों की आपूर्ति का ठेका रद्द कर दिया था। रिलायंस नेवल ने इसे ओएनजीसी का मनमाना फैसला कह कर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी थी।
दरअसल समझौते के तहत रिलायंस नेवल को 12 जहाजों की आपूर्ति 31 मई 2018 तक करनी थी, जो नहीं हो पायी और ओएनजीसी ने अनुबंध न बढ़ा कर ठेका रद्द करने का निर्णय लिया।
इस बीच बीएसई में रिलायंस नेवल का शेयर गुरुवार के 14.26 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 14.25 रुपये पर खुला। मगर सपाट शुरुआत के बाद कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे यह 14.80 रुपये तक चढ़ा। करीब 10.20 बजे कंपनी का शेयर 0.39 रुपये या 2.73% की बढ़ोतरी के साथ 14.65 रुपये पर चल रहा है। वहीं ओएनजीसी का शेयर इस समय 0.30 रुपये या 0.21% की वृद्धि के साथ 143.55 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!