शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने लिया शेयर वापस खरीदने का निर्णय

आज सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) के शेयर भाव में 3% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

गुरुवार को हुई इंडियन ऑयल के निदेशक मंडल की बैठक में 10 रुपये प्रति वाले इक्विटी शेयरों की वापस खरीद (Buyback) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी।
इंडियन ऑयल अब 10 रुपये प्रति वाले 29.76 करोड़ शेयरों (कुल शेयरों के 3.06%) को 149 रुपये की दर से 4,435 करोड़ रुपये में खरीदेगी। 149 रुपये का भाव कंपनी के शेयर के गुरुवार के 137.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में 8.6% अधिक है।
खबर है कि केंद्र सरकार भी इंडियन ऑयल के बायबैक ऑफर में हिस्सा ले सकती है। इस समय सरकार के पास इंडियन ऑयल की 54.06% हिस्सेदारी है। सरकार की कोल इंडिया, ऑयल इंडिया और बीएचईएल जैसी पीएसयू कंपनियों के बायबैक ऑफर से 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
गौरतलब है कि इंडियन ऑयल के अलावा कई अन्य सरकारी कंपनियों की भी शेयरों की वापस खरीद की योजना है, जिनमें एनएचपीसी, बीएचईएल, नाल्को, एनएलसी, कोचिन शिपयार्ड और केआईओसीएल शामिल हैं।
इस बीच बीएसई में इंडियन ऑयल का शेयर गुरुवार के 137.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 141.10 रुपये पर खुला। बढ़त के साथ शुरुआत के बाद कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 4.70 रुपये या 3.43% की मजबूती के साथ 141.90 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!