शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) ने हिताची, पैनासोनिक और पासोना के साथ तैयार किया संयुक्त उद्यम

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने जापान में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए हिताची (Hitachi), पैनासोनिक कॉर्प (Panasonic Corp) और पासोना (Pasona) का साथ संयुक्त उद्यम तैयार किया है।

इन कंपनियों के बीच हुए करार के तहत इन्फोसिस हिताची की सहायक कंपनी हिताची प्रोक्योरमेंट की 81% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। हिताची प्रोक्योरमेंट वर्तमान में हिताची समूह के लिए अप्रत्यक्ष सामग्री खरीदारी संभालती है।
हिताची, हिताची प्रोक्योरमेंट के 2-2% शेयर पैनासोनिक और पासोना को हस्तांतरित करेगी, जबकि शेष 15% हिस्सेदारी इसी के पास रहेगी। हिताची प्रोक्योरमेंट की 81% हिस्सेदारी के लिए इन्फोसिस 276.2 करोड़ जापानी येन (करीब 174.58 करोड़ रुपये) का भुगतान करेगी।
इस सौदे से जापानी बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के अलावा इन्फोसिस की योजना जापानी कंपनियों की स्थानीय और वैश्विक जरूरतों को पूरा करने के लिए स्थानीय फर्मों में निवेश करने की भी है।
उधर बीएसई में इन्फोसिस का शेयर गुरुवार के 696.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 695.15 रुपये पर खुला। दिन चढ़ने के साथ इन्फोसिस के शेयर में मजबूती आयी, जिससे यह 713.00 रुपये के एक महीने के शिखर तक भी चढ़ा। अंत में यह 9.10 रुपये या 1.31% की बढ़त के साथ 705.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,08,248.78 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!