शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गायत्री प्रोजेक्ट्स (Gayatri Projects) को महाराष्ट्र सरकार ने सौंपा कार्य

गायत्री प्रोजेक्ट्स (Gayatri Projects) को एक संयुक्त उद्यम में 493 करोड़ रुपये की परियोजना मिली है।

इस संयुक्त उद्यम में गायत्री प्रोजेक्ट्स का हिस्सा 74% है। प्राप्त कार्य के तहत महाराष्ट्र में एनएच-4 के खंबाटकी घाट खंड में 10.4 किमी की लंबाई की 6 नयी लेन सुरंगों का निर्माण किया जाना है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में गायत्री प्रोजेक्ट्स का शेयर 4.65 रुपये या 2.73% की गिरावट के साथ 165.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 30.70 अरब रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में गायत्री प्रोजेक्ट्स का शेयर 237.55 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 151.50 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!