शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आंध्र बैंक (Andhra Bank) ने किया एमसीएलआर में इजाफा

आंध्र बैंक (Andhra Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर में 05 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है।

बैंक ने एक दिन के लिए 8.15% से बढ़ा कर 8.20%, 1 महीने के लिए 8.20% से 8.25%, तीन महीनों के लिए 8.40% से बढ़ा कर 8.45%, 6 महीनों के लिए 8.55% से 8.60% और एक साल के लिए 8.70% से बढ़ा कर 8.75% एमसीएलआर कर दी।
गौरतलब है कि एमसीएलआर बैंक की न्यूनतम ब्याज दर है, जिससे नीचे बैंक ऋण नहीं दे सकता है। हालाँकि आरबीआई (RBI) द्वारा अनुमति होने पर इसमें कुछ अपवाद हैं।
बता दें कि इससे पहले आंध्र बैंक ने अगस्त में एमसीएलआर में 15 आधार अंकों की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद बैंक ने इस दर में लगातार कोई बदलाव नहीं किया।
उधर बीएसई में शुक्रवार को आंध्र बैंक का शेयर 0.10 रुपये या 0.35% की हल्की वृद्धि के साथ 28.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक का शेयर 61.90 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 25.20 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!