शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हैवेल्स इंडिया (Havells India) ने पेश की एयर कंडीशनर की 'ग्रैंड सीरीज'

देश में सबसे बड़ी विद्युत उपकरण कंपनियों में से एक हैवेल्स इंडिया (Havells India) के ब्रांड लॉयड (Lloyd) ने 'ग्रैंड एयर कंडीशनर' की सीरीज पेश की है।

लॉयड हैवेल्स इंडिया का मुख्य कंज्यूमर ड्यूरेबल ब्रांड है।
हैवेल्स ने नयी एयर कंडीशनर (एसी) सीरीज बेस्ट कूलिंग और आराम के लिए नवीनतम तकनीकी सुविधाओं के साथ उतारी है। ग्रैंड सीरीज तीन मॉडलों और दो वेरिएंट में बाजार में आयेगी, जिसमें सभी एसी पर्यावरण अनुकूल और सौंदर्यपूर्ण रूप से डिजाइन किये गये हैं। नयी एसी सीरीज में भीतरी प्रदूषण से निपटने के लिए एडवांस्ड फीचर्स दिये गये हैं।
केवल 45 सेकंड में 18 डिग्री की ठंडक देने वाली ग्रैंड सीरीज के एयर कंडीशनर वाई-फाई से कनेक्ट हो सकते हैं, जिन्हें विश्व में कहीं से भी नियंत्रित किया जा सकता है। इस सीरीज के एयर कंडीशनरों के दाम 45,990 रुपये से 79,990 रुपये तक हैं।
उधर बीएसई में शुक्रवार को हैवेल्स इंडिया का शेयर 6.30 रुपये या 0.89% की वृद्धि के साथ 710.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 728.95 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 454.00 रुपये तक फिसला है। नयी एसी सीरीज पेश करने की खबर का असर हैवेल्स के शेयर पर सोमवार को देखने को मिल सकता है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!