शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) बंद करेगा तीन विदेशी शाखाएँ

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) जून 2019 तक तीन विदेशी शाखाएँ बंद करने जा रहा है।

विदेशी उपस्थिति के सुव्यवस्थीकरण, कार्यक्षमता में बढ़ोतरी और विदेशी दफ्तरों की लाभप्रदता के लिए सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा 30 जून 2019 तक गुयाना, त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो और घाना में अपनी शाखाएँ बंद कर देगा।
तीनों शाखाएँ में प्रत्येक का बैंक के शुद्ध कारोबार में योगदान 1% से कम रहता है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने जानकारी है कि इसे घाना से 75.31 करोड़ रुपये, त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो से 23.90 करोड़ रुपये और गुयाना से 26.38 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। हालाँकि बैंक ने उस अवधि को निर्दिष्ट नहीं किया, जिसमें इन शाखाओं से इतनी आमदनी हुई।
गौरतलब है कि 31 जनवरी 2018 को सरकारी बैंकों की विदेशों में करीब 165 शाखाएँ थीं, जिनमें 50 शाखाओं के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा दूसरे नंबर पर था।
बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 111.70 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 111.40 रुपये पर खुला है। मगर शुरुआती आधे घंटे में इसका रुख ऊपर की तरफ रहा। इसके बाद बैंक के शेयरों में हल्की बिकवाली देखी गयी। करीब सवा 10 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 1.10 रुपये या 0.98% की बढ़ोतरी के साथ 112.80 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!