शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) को एनसीएलटी ने इसलिए दिखायी हरी झंडी

गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) का शेयर हल्के दबाव में दिख रहा है।

कंपनी के शेयर में सुबह से सीमित दायरे में उठापटक देखने को मिली है। हालाँकि राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण (एनसीएलटी) ने वोरा सोप्स (Vora Soaps) के गोदरेज इंडस्ट्रीज के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। सकारात्मक खबर के बावजूद गोदरेज इंडस्ट्रीज में स्थिरता नहीं है। हालाँकि इससे पिछले लगातार कारोबार सत्रों में गोदरेज इंडस्ट्रीज के शेयर में मजबूती दर्ज की गयी।
बीएसई में गोदरेज इंडस्ट्रीज का शेयर 538.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 537.20 रुपये पर खुला। शुरुआत में 542.00 रुपये तक चढ़ने के बाद से शेयर में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। करीब सवा 12 बजे गोरदरेज इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1.35 रुपये या 0.25% की हल्की गिरावट के साथ 537.00 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। पिछले एक महीने में इस शेयर में करीब 14.5% की मजबूती आयी है। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!