शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

3.5% से अधिक चढ़ा अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) का शेयर

मॉर्गन स्टैनले इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर (Morgan Stanley India Infrastructure) द्वारा सहायक कंपनी में निवेश किये जाने की खबर का अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) के शेयर पर सकारात्मक पड़ा।

दोपहर पौने 2 बजे के करीब अशोक बिल्डकॉन के शेयर भाव में 3.5% से अधिक बढ़ोतरी दिख रही है। मॉर्गन स्टैनले अशोक बिल्डकॉन की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) इकाई यूनिसन एनवायरो (Unison Enviro) में 150 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
यूनिसन एनवायरो देश भर के शहरों और कस्बों में सीजीडी नेटवर्क तैयार और संचालित करती है। कंपनी के बोर्ड ने मॉर्गन स्टैनले को 150 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दे दी है।
बीएसई में अशोक बिल्डकॉन का शेयर 127.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 134.40 रुपये पर खुल कर शुरुआती सत्र में ही 137.70 रुपये तक चढ़ा। साढ़े 10 बजे के बाद से यह मजबूती स्थिति में एक दायरे में रहा है। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 4.80 रुपये या 3.77% की बढ़ोतरी के साथ 132.00 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है।
बता दें कि पिछले 52 हफ्तों की अवधि में अशोक बिल्डकॉन का शेयर 196.73 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 93.15 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!