शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से विमानन शेयरों में तेजी

मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गयी।

कच्चे तेल के दाम घटने से आज भारतीय विमानन कंपनियों के शेयरों में मजबूती दिख रही है। दरअसल कच्चे तेल के दाम कम होने से विमानन कंपनियों की लाभप्रदता बेहतर होती है, क्योंकि इससे एयरलाइन की इनपुट लागत कम हो जाती है।
बता दें कि अक्टूबर के शुरुआत में ब्रेंट तथा डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें चार साल के उच्च स्तर पर पहुँच गयी थीं। मगर ऊपरी स्तरों से कच्चे तेल के दाम 30% से अधिक घट चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम कल 5.95% की गिरावट के साथ 56.26 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए, जो भारतीय शेयर बाजार, विशेषकर विमानन कंपनियाँ और रुपये के लिए सकारात्मक खबर है। आज सुबह डॉलर के मुकाबले रुपया भी 34 पैसे की मजबूती 70.10 पर खुला।
बीएसई पर सूचीबद्ध प्रमुख विमानन कंपनियों के शेयरों में खरीदारी दिख रही है। पौने 10 बजे के करीब स्पाइसजेट का शेयर पिछले बंद स्तर की तुलना में 4.95 रुपये या 6.12% की मजबूती के साथ 85.85 रुपये, इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 24.00 रुपये या 2.17% की बढ़ोतरी के साथ 1,131.25 रुपये और जेट एयरवेज का शेयर 6.40 रुपये या 2.61% की वृद्धि के साथ 251.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!