शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयर वापस खरीदने की खबर से दबाव में बॉश (Bosch)

मजबूत शुरुआत और बाजार में खरीदारी के बावजूद आज बॉश (Bosch) का शेयर दबाव में है।

11 बजे के करीब बॉश में करीब आधा फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। खास बात यह है कि बाजार खुलने के शुरुआती 5 मिनटों से ज्यादा यह हरे निशान में भी नहीं रह सका।
बॉश के शेयरधारकों ने कंपनी के इक्विटी शेयरों की वापस खरीद (Buyback) के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से विशेष प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी 21,000 रुपये के भाव पर 10,28,100 शेयरों (कुल शेयरों के 3.37%) को वापस खरीदने जा रही है। मगर शेयरधारक आज कंपनी के शेयरों में बिकवाली करते दिख रहे हैं।
हालाँकि ब्रोकिंग फर्म ओम कैपिटल ने बॉश के बायबैक ऑफर में हिस्सा लेने की सलाह दी है। बॉश ग्रुप की बॉश मोबिलिटी सॉल्युशंस, औद्योगिक तकनीक, कंज्यूमर गुड्स और ऊर्जा क्षेत्र में तकनीक और सेवाओं की प्रमुख आपूर्तिकर्ता कंपनी है। कंपनी के बायबैक ऑफर की रिकॉर्ड तिथि 21 दिसंबर है।
बीएसई में बॉश का शेयर 19,861.75 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 19,870.00 रुपये पर खुल कर शुरुआत में ही 19,984.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा, मगर जमा नहीं रह सका। 11 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 131.75 रुपये या 0.66% की गिरावट के साथ 19,730.00 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!