शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : फाइजर, टीसीएस, केनरा बैंक, कमिंस इंडिया और जुबिलेंट इंडस्ट्रीज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें फाइजर, टीसीएस, केनरा बैंक, कमिंस इंडिया और जुबिलेंट इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

फाइजर - मूल कंपनी फाइजर इंक यूएसए और ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन पीएलसी ने एक प्रमुख वैश्विक उपभोक्ता स्वास्थ्य सेवा कंपनी बनाने के लिए करार किया।
टीसीएस - कंपनी ने कनाडा में अत्याधुनिक प्राइवेट क्लाउड लॉन्च किया।
केनरा बैंक - बैंक के बोर्ड ने बॉन्ड जारी करके अधिकतम 3,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी।
कमिंस इंडिया - कंपनी ने अंजुली चिब दुग्गल को गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया।
सिंडिकेट बैंक - बैंक ने केंद्र सरकार को 239.63 रुपये प्रति की दर से 18,36,99,217 इक्विटी शेयर आवंटित किये।
ओम मेटल्स - ओम मेटल्स को राजस्थान सरकार के जल स्रोत विभाग से 615.16 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
वोकहार्ट - वोकहार्ट की कैपिटल रेजिंग कमिटी 22 दिसंबर को पूँजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार और मंजूरी देगी।
गुजरात गैस - इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन के संदर्भ में शेयरधारकों की योग्यता निर्धारित करने के लिए कंपनी ने 16 जनवरी 2019 को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक - कंपनी लाइफस्टाइल पोर्टेबल पंखे की नया रेंज पेश कर रही है।
जुबिलेंट इंडस्ट्रीज - कंपनी ने 135.95 रुपये प्रति के भाव पर 18 लाख इक्विटी शेयर और 13 लाख परिवर्तनीय वारंट आवंटित करने को मंजूरी दी।
एलेम्बिक फार्मा - यूएसएफडीए ने कंपनी के पनेलाव, गुजरात में स्थित एपीआई संयंत्र के निरीक्षण के बाद कोई टिप्पणी जारी नहीं की। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!