शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए होने जा रही है ओएनजीसी (ONGC) के निदेशक मंडल की बैठक

आज सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है।

खबरों के अनुसार बैठक में शेयरों की वापस खरीद और/या लाभांश जारी करने पर निर्णय लिया जा सकता है। साथ ही ओएनजीसी विदेश (ONGC Videsh) के बाजार सूचकांकों पर सूचीबद्ध किये जाने पर भी चर्चा होने की संभावना है।
खबर है कि सरकार ने बायबैक के लिए ओएनजीसी पर दबाव डाला है, ताकि राजकोषीय घाटे को कम किया जा सके। ओएनजीसी 4,800 करोड़ रुपये तक का बायबैक ऑफर ला सकती है।
हालाँकि हाल ही में कच्चे तेल की कीमतों में आयी जबरदस्त गिरावट के मद्देनजर जानकारों का मानना है कि ओएनजीसी विदेश को सूचीबद्ध करना काफी चुनौती भरा होगा। कच्चे तेल के दाम घटने से तेल कंपनियों के लिए नकारात्मक स्थिति बन गयी है।
उधर बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 148.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 148.25 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 150.80 रुपये तक चढ़ा और 147.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब पौने 3 बजे ओएनजीसी के शेयरों में 0.25 रुपये या 0.17% की वृद्धि के साथ 148.70 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख