शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की नया वितरण टर्मिनल बनाने की योजना

खबरों के अनुसार सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) हैदराबाद के नजदीक नया वितरण टर्मिनल बनाने पर विचार कर रही है।

खबर है कि कंपनी इस टर्मिनल के लिए 600 करोड़ रुपये का निवेश कर सकती है।
उधर बीएसई में इंडिया ऑयल का शेयर 146.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 145.90 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 148.20 रुपये तक चढ़ा, जबकि 144.85 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 1.75 रुपये या 1.20% की वृद्धि के साथ 147.80 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,43,540.55 करोड़ रुपये है।
बता दें कि पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इंडियन ऑयल के शेयर का ऊपरी भाव 213.80 रुपये और निचला स्तर 105.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!