शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीवीआर (PVR) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

नये मल्टीप्लेक्स के शुभारंभ की खबर के सहारे पीवीआर (PVR) के शेयर ने 52 हफ्तों का शिखर छू लिया है।

कंपनी ने ग्रेटर नोएडा के अंसल प्लाजा में 4 स्क्रीन वाले एक नये मल्टीप्लेक्स का शुभारंभ किया है। पीवीआर का यह नया मल्टीप्लेक्स इसके बाकी मल्टीप्लेक्स की तरह ही 2के बार्को प्रोजेक्शन सिस्टम, डॉल्बी 7.1 सर्राउंड साउंड सिस्टम और नेक्सजेन 3डी स्क्रीन से लैस है।
पीवीआर का नया मल्टीप्लेक्स 24,708 वर्ग फीट में फैला है, जिसमें 928 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसके साथ ही देश के 63 शहरों में 160 जगहों पर पीवीआर के मल्टीप्लेक्सों की कुल 745 स्क्रीन हो गयी हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर में 29 स्थानों पर कंपनी की 115 स्क्रीन और पूरे उत्तर भारत में 51 जगहों पर 213 स्क्रीन हो गयी हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में पीवीआर का शेयर 1,572.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,584.00 रुपये पर खुल कर 1,632.70 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। करीब पौने 10 बजे कंपनी के शेयरों में 14.30 रुपये या 0.91% की मजबूती के साथ 1,587.25 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!