शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) के शेयर भाव में करीब 2% की गिरावट

बाजार में भारी बिकवाली के बीच प्रमुख आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) के शेयर भाव में भी करीब 2% की गिरावट देखने को मिल रही है।

गौरतलब है कि इन्फोसिस ने निलंजन रॉय को मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है। वे 1 मार्च 2019 से अपना पद संभालेंगे। निलंजन रॉय भारती एयरटेल में भी ग्लोबल सीएफओ रह चुके हैं। इन्फोसिस में वे जयेश संघराज की जगह लेने जा रहे हैं।
जयेश संघराज को नवंबर में ही अंतरिम सीएफओ नियुक्त किया गया था। 01 मार्च 2019 से संघराज फिर से इन्फोसिस में डिप्टी सीएफओ का कार्यभार संभालेंगे।
दूसरी तरफ आज कमजोर वैश्विक रुझानों के कारण बाजार में जोरदार बिकवाली हो रही है। इस बीच बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 666.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 660.70 रुपये पर खुल कर 652.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी के शेयरों में 12.45 रुपये या 1.87% की गिरावट के साथ 654.40 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर इन्फोसिस की बाजार पूँजी 2,85,775.10 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!