शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) करेगी वर्धमान इंडस्ट्रीज में 63.5 करोड़ रुपये का निवेश

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) वर्धमान इंडस्ट्रीज (Vardhaman Industries) में 63.5 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

गौरतलब है कि वर्धमान इंडस्ट्रीज के लेनदारों की समिति के बाद एनसीएलटी (NCLT) ने भी जेएसडब्ल्यू स्टील की समाधान योजना (Resolution Plan) को मंजूरी दे दी है। बता दें कि वर्धमान कॉर्पोरेट दिवालिया संकल्प प्रक्रिया (सीआईआरपी) से गुजर रही है।
समाधान योजना के तहत जेएसडब्ल्यू वर्धमान में इक्विटी या डेब्ट अथवा दोनों विकल्पों के जरिये 63.5 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिसमें 62.5 करोड़ रुपये वित्तीय लेनदारों और बाकी 1 करोड़ रुपये वर्धमान के ऑपरेशनल लेनदारों को मिलेंगे। योजना के तहत वर्धमान की सूचकांकों से सूचीबद्धता खत्म होगी और जेएसडब्ल्यू इसकी नयी प्रमोटर के रूप में जानी जायेगी।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 308.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की वृद्धि के साथ 310.05 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद करीब पौने 10 कंपनी के शेयर भाव में गिरावट शुरू हुई, जिससे यह 306.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयरों में 1.20 रुपये या 0.39% की गिरावट के साथ 307.45 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 74,486.65 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!