शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) को नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी

प्रमुख औषधि कंपनी सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) को एक नयी दवा के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

यूएसएफडीए ने कंपनी को इलेप्सिया एक्सआर के लिए हरी झंडी दिखायी है। इस दवा का इस्तेमाल मिर्गी और शुरुआत दौरे के इलाज के लिए किया जाता है।
दूसरी तरफ बीएसई में सन फार्मा का शेयर 429.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 430.30 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 433.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। मगर पौने 10 बजे के करीब शुरू हुई बिकवाली के बाद से यह दबाव में ही है। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 4.90 रुपये या 1.14% की कमजोरी के साथ 424.35 रुपये पर लेन-देन हो रही है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 678.80 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 391.10 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!