शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) करेगा 5 करोड़ शेयरों का आवंटन

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) अपने कर्मियों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 5 करोड़ शेयर जारी करने जा रहा है।

पीएसयू बैंक को इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी भी मिल गयी है। हालाँकि कर्मचारियों को किस भाव पर शेयर आवंटित किये जायेंगे, वो अभी बैंक का बोर्ड या समिति तय करेगी।
गौरतलब है कि पूँजी जुटाने के लिए एक साधन के अलावा कर्मचारियों को बेहतर प्रोत्साहन (Incentives) और अनुभवी लोगों को बनाये रखने के लिए मार्च 2017 में सरकार ने बैंकों को अपने कर्मचारियों को स्टॉक विकल्प प्रदान करने की अनुमति दे दी थी।
बता दें कि इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक सहित कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अपने कर्मचारियों को शेयर जारी करके धन जुटाने की नयी योजना का लाभ उठाया है।
सिंडिकेट बैंक ने गुरुवार को अपने कर्मचारियों को 30 करोड़ नये शेयर आवंटित करके 500 करोड़ रुपये जुटाने की जानकारी दी।
उधर बीएसई में शुक्रवार को ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का शेयर 0.50 रुपये या 0.53% की हल्की कमजोरी के साथ 93.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 5,894.23 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक का शेयर 136.00 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 58.10 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!