शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) ने ऐसे जुटाये 500 करोड़ रुपये

श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) ने 500 करोड़ रुपये की धनराशि जुटायी है।

देश की प्रमुख कारोबारी वाहनों की वित्तीय कंपनियों में से एक श्रीराम ट्रांसपोर्ट ने यह पूँजी 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करके जुटायी है। इन डिबेंचरों को कंपनी ने बीएसई/एनएसई के थोक ऋण सेगमेंट पर सूचीबद्ध किये जाने का प्रस्ताव रखा है।
इनमें 475 करोड़ रुपये के डिबेंचरों पर 10.25% की कूपन दर है, जो 26 अप्रैल 2024 को मैच्योर होंगे। वहीं बाकी 25 करोड़ रुपये के डिबेंचर 12 दिसंबर 2028 को मैच्योर होंगे और इन पर 10.51% की कूपन दर है।
गौरतलब है कि इससे पहले श्रीराम ट्रांसपोर्ट ने 12 दिसंबर को डिबेंचर आवंटित करके 660 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी थी।
दूसरी तरफ बीएसई में शुक्रवार को श्रीराम ट्रांसपोर्ट का शेयर 64.00 रुपये या 5.05% की कमजोरी के साथ 1,202.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 27,289.45 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में श्रीराम ट्रांसपोर्ट का शेयर 1,670.60 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 903.50 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!