शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए होगी पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) के निदेशक मंडल की बैठक

27 दिसंबर को पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) के निदेशक मंडल की प्रशासनिक समिति की बैठक होने जा रही है।

कंपनी की प्रशासनिक समिति अपनी बैठक में 600 करोड़ रुपये तक के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने पर विचार करेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में शुक्रवार को पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर 2,366.65 रुपये का एक महीने का ऊपरी स्तर छू कर सपाट 2,289.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 41,987.56 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में पिरामल इंटरप्राइजेज का शेयर 3,302.55 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 1,796.75 रुपये तक फिसला है।
पिरामल एंटरप्राइजेज, पिरामल ग्रुप की कंपनी है, जो स्वास्थ्य, लाइफ साइंसेज, ड्रग डिस्कवरी, हेल्थकेयर सूचना प्रबंधन, वित्तीय सेवा और रियल एस्टेट कारोबार में सक्रीय है। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख