शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) ने किया ओबरा-सी बदायूँ (Obra-C Badaun) का अधिग्रहण

अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) ने ओबरा-सी बदायूँ (Obra-C Badaun) की 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है।

अदाणी ट्रांसमिशन ने पीएफसी कंसल्टिंग (PFC Consulting) से ओबरा-सी बदायूँ खरीदी है। पीएफसी ने अगस्त 2018 में उत्तर प्रदेश में ट्रांसमिशन लाइन परियोजना के निर्माण, संचालन और रखरखाव के लिए ओबरा-सी की स्थापना की थी। ओबरा-सी की 765 केवी (किलोवाट) और 400 केवी के स्तर पर करीब 625 सर्किट किमी की लाइन है।
दूसरी तरफ बीएसई में सोमवार को अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर 9.20 रुपये या 4.38% की कमजोरी के साथ 200.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 22,073.19 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 256.30 रुपये और तलहटी 115.00 रुपये के भाव पर रही है।
अदाणी ग्रुप की अदाणी ट्रांसमिशन इलेक्ट्रिक पावर ट्रांसमिशन सिस्टम का संचालन और रखरखाव करती है। (शेयर मंथन, 25 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!