शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) और वोरा सोप्स (Vora Soaps) की विलय योजना लागू

वोरा सोप्स (Vora Soaps) के गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) के साथ विलय होने की योजना लागू हो गयी है।

गोदरेज इंडस्ट्रीज ने घोषणा की है कि 24 दिसंबर 2018 को कंपनी द्वारा रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, मुम्बई के पास ई-फॉर्म आईएनसी-28 जवा करवाने के बाद यह योजना प्रभाव में आ चुकी है। इससे पहले 14 दिसंबर को राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण (एनसीएलटी) ने वोरा सोप्स के गोदरेज इंडस्ट्रीज के साथ विलय को मंजूरी दे दी थी।
दूसरी तरफ बीएसई में सोमवार को गोदरेज इंडस्ट्रीज का शेयर 6.50 रुपये या 1.24% की कमजोरी के साथ 516.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 17,367.35 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 656.90 रुपये और तलहटी 434.10 रुपये के भाव पर रही है।
गोदरेज ग्रुप की गोदरेज इंडस्ट्रीज रियल एस्टेट, एफएमसीजी, कृषि, रसायन और खाने-पीने की वस्तुओं के कारोबार में सक्रीय है। (शेयर मंथन, 25 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख