शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को एक और दवा की बिक्री के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को एक और दवा की बिक्री के लिए अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने डॉक्सीसाइक्लिन हाइक्लेट (Doxycycline Hyclate) गोलियों की बिक्री के लिए हरी झंडी दिखायी है। इस दवा का उपयोग केवल उन संक्रमणों के इलाज या रोकथाम के लिए किया जाता है, जिनके अतिसंवेदनशील बैक्टीरिया के कारण फैलने की संभावना होती है। इस दवा का उत्पादन कंपनी के अहमदाबाद के एसईजेड (विशेष आर्थिक क्षेत्र) में स्थित संयंत्र में किया जायेगा।
कंपनी को फेबुक्सोस्टेट गोली के लिए भी प्रयोगात्मक मंजूरी मिली है, जिसका उत्पादन इसके मौरेया, अहमदाबाद में स्थित संयंत्र में किया जायेगा। इस दवा का इस्तेमाल हाइपरसोमिया (यूरिक एसिड के लगातार उच्च स्तर) के इलाज में किया जाता है।
उधर बीएसई में सोमवार को कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 0.90 रुपये या 0.26% की मामूली कमजोरी के साथ 341.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 34,924.98 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 456.10 रुपये और तलहटी 330.65 रुपये के भाव पर रही है। (शेयर मंथन, 25 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!