शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

13% से अधिक उछला नागार्जुन फर्टिलाइजर्स (Nagarjuna Fertilizers) का शेयर

नागार्जुन फर्टिलाइजर्स (Nagarjuna Fertilizers) के शेयर में आज 13% से ज्यादा की तीखी उछाल देखने को मिली है।

दरअसल कंपनी ने 23 दिसंबर से अपने आंध्र प्रदेश के काकीनाडा संयंत्र की इकाई-1 से यूरिया का उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है। साथ ही अब नागार्जुन फर्टिलाइजर्स अपने लेनदारों के साथ लंबी-अवधि के ऋण निपटान की प्रक्रिया में है। इन दोनों घोषणाओं से नागार्जुन फर्टिलाइजर्स के शेयर को काफी सहारा मिलता दिख रहा है।
बीएसई में नागार्जुन फर्टिलाइजर्स का शेयर 8.29 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 8.74 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 9.78 रुपये तक चढ़ा है, जो इसके पिछले एक महीने की अवधि का भी शिखर है। साढ़े 11 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 1.10 रुपये या 13.27% की तेजी के साथ 9.39 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 561.58 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!