शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने खोली तीन नयी शाखाएँ

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने तीन और नयी शाखाएँ खोली हैं। बैंक की तीनों नयी शाखाएँ बेंगलुरु में स्थित हैं।

इसके साथ ही कर्नाटक बैंक की कुल शाखाओं की संख्या 832 हो गयी है। बता दें कि गुरुवार को भी बैंक ने दो नयी शाखाओं के शुभारंभ का ऐलान किया था और वे दोनों शाखाएँ भी बेंगलुरु में ही स्थित हैं।
गुरुवार को नयी शाखाएँ खुलने से कल बैंक के शेयर को काफी सहारा मिला था। बीएसई में कर्नाटक बैंक का शेयर 109.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में शुक्रवार को मजबूती के साथ 110.90 रुपये पर खुल कर 113.60 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर भी है।
अंत में यह 2.85 रुपये या 2.59% की वृद्धि के साथ 112.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 3,187.82 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 170.60 रुपये और निचला स्तर 92.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!