शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) जुटायेगा 200 करोड़ रुपये, जानिये कैसे?

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) ने 200 करोड़ रुपये जुटाने की योजना का ऐलान किया है।

बैंक यह पूँजी अपने कर्मियों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत शेयर जारी करके जुटायेगा। पीएसयू बैंक को इसके लिए निदेशक मंडल की मंजूरी भी मिल गयी है। हालाँकि निदेशक समिति अभी मूल्य निर्धारण एवं छूट और प्रस्ताव को पारित करने के लिए शेयरधारकों की अतिरिक्त-सामान्य आम बैठक बुलाने पर पर निर्णय लेगी।
गौरतलब है कि पूँजी जुटाने के लिए एक साधन के अलावा कर्मचारियों को बेहतर प्रोत्साहन (Incentives) और अनुभवी लोगों को बनाये रखने के लिए मार्च 2017 में सरकार ने बैंकों को अपने कर्मचारियों को स्टॉक विकल्प प्रदान करने की अनुमति दे दी थी।
बता दें कि इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक सहित कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अपने कर्मचारियों को शेयर जारी करके धन जुटाने की नयी योजना का लाभ उठाया है।
सिंडिकेट बैंक ने भी हाल ही में अपने कर्मचारियों को 30 करोड़ नये शेयर आवंटित करके 500 करोड़ रुपये जुटाये हैं।
उधर शुक्रवार को बीएसई में सेंट्रल बैंक का शेयर 0.35 रुपये या 0.96% की गिरावट के साथ 36.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 10,715.91 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 88.05 रुपये और निचला स्तर 27.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!