शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ने जारी किये गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर

वित्तीय सेवा प्रदाता रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये हैं।

कंपनी ने 5 करोड़ रुपये का ओवरसब्सक्रिप्शन बनाये रखने के विकल्प के साथ 10 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्नतीय डिबेंचर जारी किये। 29 मार्च 2021 को मैच्योर होने वाले इन डिबेंचरों पर बाजार संबंधी कूपन दर के अनुसार ब्याज दिया जायेगा।
रिलायंस कैपिटल ने इन डिबेंचरों को सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव रखा है। मगर स्टॉक एक्सचेंज की जानकारी नहीं दी है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में रिलायंस कैपिटल का शेयर 13.55 रुपये या 6.31% की वृद्धि के साथ 228.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,765.55 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों में रिलायंस कैपिटल का शेयर 626.30 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 195.50 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!