शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने जुटाये 6,000 करोड़ रुपये

बैंक और वित्तीय सेवा प्रदाता एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने 6,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है।

बैंक ने शुक्रवार को 10 लाख रुपये प्रति वाले 60,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करके यह रकम प्राप्त की है। इन डिबेंचरों पर 8.44% की कूपन दर है।
शुक्रवार को बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 16.80 रुपये या 0.80% की वृद्धि के साथ 2,122.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 5,77,322.95 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों में एचडीएफसी बैंक का शेयर 2,219.05 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 1,830.00 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!