शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications), रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने बढ़ायी करार की अवधि

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 28 दिसंबर 2017 को हुए करार की अवधि 28 जून 2019 तक बढ़ा दी है।

करार के तहत रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम), रिलायंस जियो को टावर, फाइबर, एमसीएन और स्पेट्रम बेचेगी। सौदे के लिए कई जरूरी मंजूरियाँ मिलना बाकी हैं, जिन पर काम जारी है।
दिसंबर में ही दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने रिलायंस जियो के साथ आरकॉम के स्पेक्ट्रम बिक्री सौदे को अस्वीकार कर दिया था। दूरसंचार विभाग ने बीते मंगलवार को आरकॉम और रिलायंस जियो से कहा था कि वह वायु तरंगों के सौदे को मंजूरी नहीं दे सकता, क्योंकि यह उसके दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं है।
उधर बीएसई में आरकॉम का शेयर 14.69 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 14.90 रुपये पर खुल कर 14.55 रुपये के निचले स्तर गिरा। पौने 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.12 रुपये या 0.82% की गिरावट के साथ 14.57 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,029.38 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!