शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने एलआईसी (LIC) को किये शेयर आवंटित

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने एलआईसी (LIC) को तरजीही आधार पर 14,500 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर आवंटित कर दिये हैं।

यह कदम बीमा कंपनी द्वारा बैंक में नियंत्रण हिस्सेदारी के चल रहे अधिग्रहण का हिस्सा है। बैंक ने बीमा कंपनी को 60.73 रुपये प्रति की दर से करीब 238.8 करोड़ शेयर आवंटित किये।
आईडीबीआई बैंक के शेयरधारकों ने अक्टूबर में एलआईसी को शेयर आवंटित किये जाने के प्रस्ताव को बोर्ड की सहमति के बाद मंजूरी दे दी थी। एलआईसी, आईडीबीआई बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा कर 51% करने की प्रक्रिया में है, जो इसे बैंकिंग क्षेत्र में प्रवेश करने में मदद करेगा।
सितंबर तिमाही के अंत में एलआईसी के पास आईडीबीआई बैंक की 7.98% हिस्सेदारी थी।
उधर बीएसई में आईडीबीआई बैंक का शेयर 61.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 61.60 रुपये पर खुल कर 61.25 रुपये के निचले स्तर गिरा। 2 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 0.05 रुपये या 0.08% की मामूली गिरावट के साथ 61.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 27,736.87 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!