शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नये साल पर एचडीएफसी (HDFC) ने दिया ग्राहकों को झटका, बढ़ायी आरपीएलआर (RPLR)

एचडीएफसी (HDFC) ने अपनी मौजूदा खुदरा प्रधान ऋण दर (Retail Prime Lending Rate) या आरपीएलआर में 10 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है।

अब से कंपनी की नयी दरें विभिन्न ऋण श्रेणियों के लिए 8.90 से 9.15% तक हैं। मगर एचडीएफसी के आरपीएलआर से आवासीय ऋण महंगे हो जायेंगे। जानकारों का अनुमान है कि एचडीएफसी के बाद अन्य कर्जदाताओं द्वारा भी ब्याज दरों में वृद्धि किये जाने की संभावना है।
एचडीएफसी की नयी आवासीय ऋण दर 01 जनवरी 2019 से प्रभावी है।
एचडीएफसी से 30 लाख रुपये तक के आवासीय ऋण पर ब्याज दर 8.95% (महिलाओं के लिए 8.90%) और 30 लाख रुपये से अधिक 75 लाख रुपये से कम पर 9.10% (महिलाओं के लिए 8.05%) होगी।
बीएसई में एचडीएफसी का शेयर 1,970.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,973.55 रुपये पर खुला। मगर शुरू से ही कंपनी के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। साढ़े 10 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 11.00 रुपये या 0.56% की कमजोरी के साथ 1,959.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!