शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने लॉन्च की नयी मोबाइल बैंकिंग ऐप्प

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने अपनी मोबाइल बैंकिंग ऐप्प 'केबीएल मोबाइल प्लस' लॉन्च की है।

बैंक के मुताबिक यह इसके उपभोक्ताओं के लिए वन-स्टॉप सॉल्युशन है। कर्नाटक बैंक ने अपनी मौजूदा स्टैंडअलोन ऐप्पलिकेशनों (भीम केबीएल यूपीआई, केबीएल एमपासबुक, केबीएल लोकेटर और एमकॉमर्स ऑनलाइन) को केबीएल मोबाइल प्लस में ही एकीकृत (Integrated) कर दिया है।
इसी एक नयी ऐप्प के जरिये कर्नाटक बैंक के उपभोक्ता सभी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकत हैं। केबीएल मोबाइल प्लस को गूगल प्लेस्टोर और ऐप्पल ऐप्प स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
उधर बाजार में जबरदस्त गिरावट के बीच कर्नाटक बैंक का शेयर भी कमजोरी स्थिति में है। बीएसई में बैंक का शेयर 113.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 112.80 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में शेयर में थोड़ी बढञत दिखी मगर पौने 12 बजे के बाद से इसका रुख नीचे की ओर बना हुआ है। 2 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 1.35 रुपये या 1.19% की कमजोरी के साथ 111.80 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!