शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) और एसबीआई लाइफ (SBI Life) के बीच हुई साझेदारी

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Insurance) के बीच 'बैंकिंग-बीमा' (Bancassurance) समझौता हुआ है।

इस साझेदारी के जरिये उपभोक्ताओं को व्यापक वित्तीय नियोजन समाधान पेश किये जायेंगे। समझौते के तहत सिंडिकेट बैंक की 3,000 शाखाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं तक एसबीआई लाइफ की संरक्षण, धन सृजन (Wealth Creation) और बचत बीमा पॉलिसी पहुँचायी जायेंगी।
सिंडीकेट बैंक की जीवन बीमा योजनाओं में बढ़ते निवेश पर नजर रही है। बैंक एसबीआई लाइफ की वितरण और प्रौद्योगिकी क्षमता के सहारे तीन जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है।
बता दें कि एसबीआई लाइफ ने ऐसा ही करार इलाहाबाद बैंक के साथ भी किया है। इलाहाबाद बैंक भी अपनी 3,200 शाखाओं के माध्यम से एसबीआई लाइफ की पॉलिसी बेचेगा।
नये करार की खबर के बावजूद सिंडिकेट बैंक का शेयर आज दबाव में है। बीएसई में सिंडिकेट बैंक का शेयर 39.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली गिरावट के साथ 39.00 रुपये पर खुला। लाल निशान में शुरुआत के बाद भी शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। करीब 11 बजे यह 0.25 रुपये या 0.64% की कमजोरी के साथ 38.85 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 5,506.10 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!