शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स में 166 अंकों की गिरावट के बीच आरबीएल बैंक (RBL Bank) में मजबूती

करीब पौने 12 बजे सेंसेक्स में 166 अंकों की गिरावट दिख रही है, जबकि आरबीएल बैंक (RBL Bank) हरे निशान में है।

दरअसल पंकज शर्मा (Pankaj Sharma) को बैंक के कुल संचालन, खास कर कॉर्पोरेट सेवाओं, के लिए मुख्य परिचालन अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया गया है।
बात दें कि पंकज शर्मा इससे पहले ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में खुदरा कारोबार प्रमुख रहे हैं। उन्होंने ऐक्सिस बैंक में एटीएम चैनल, फोन बैंकिंग और ब्रांच ऑटोमैशन एवं डिजिटलीकरण का नेतृत्व किया है। साथ ही वे जीई कंट्रीवाइड, आईसीआईसीआई बैंक और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के साथ भी जुड़े रहे हैं।
पंकज शर्मा व्यावसायिक अध्ययन में दिल्ली विश्विद्यालय से स्नातक और सिम्बायोसिस, पुणे से स्नातकोत्तर हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में आरबीएल बैंक का शेयर 567.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की वृद्धि के साथ 569.40 रुपये पर खुल कर 573.00 रुपये तक चढ़ा। हरे निशान में खुलने के बाद इसमें थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। करीब पौने 12 बजे यह 0.90 रुपये या 0.16% की मजबूती के साथ 567.90 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 18,309.99 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!