शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) ने पूरा किया जापानी दवा कंपनी का अधिग्रहण

सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) ने जापानी दवा कंपनी पोला फार्मा (Pola Pharma) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

बता दें कि पोला फार्मा के पोर्टफोलियो में मुख्यत: त्वचाविज्ञान उत्पाद शामिल हैं। सन फार्मा ने नवंबर में पोला फार्मा की 100% इक्विटी हिस्सेदारी का सौदा 10 लाख डॉलर में किया था, जिसके 31 जनवरी 2019 तक या इससे पहले पूरा होने की उम्मीद थी।
सन फार्मा ने सौदा पूरा होने की घोषणा कर दी है। दिसंबर 2017 की समाप्ति पर पोला फार्मा का सालाना शुद्ध घाटा 70 लाख डॉलर और आमदनी 10.8 करोड़ डॉलर की रही थी।
दूसरी तरफ बीएसई में सन फार्मास्यूटिकल का शेयर आज दबाव में है। 435.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 437.85 रुपये पर खुलने के बाद शेयर का रुख नीचे की ओर दिख रहा है। करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 2.10 रुपये या 0.48% की गिरावट के साथ 433.25 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!