शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) : जेगुआर लैंड रोवर की अमेरिका बिक्री में 24% इजाफा

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की यूके में स्थित सहायक कंपनी जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की अमेरिका में दिसंबर बिक्री साल दर साल आधार पर 24% बढ़ी।

कंपनी ने दिसंबर 2017 में 11,394 वाहनों के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 14,079 वाहन बेचे।
इनमें जेगुआर की बिक्री 3,414 इकाई से 1.4% की बढ़त के साथ 3,462 इकाई रही, जबकि लैंड रोवर के 7,980 के मुकाबले 33% अधिक 10,617 वाहन बिके।
दिसंबर में जेगुआर लैंड रोवर की अमेरिकी बिक्री बढ़ने से आज बाजार में टाटा मोटर्स के शेयर को सहारा मिला है। बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 166.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 168.10 रुपये पर खुला। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 3.65 रुपये या 2.20% की बढ़त के साथ 169.85 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर टाटा मोटर्स की बाजार पूँजी 49,056.05 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!