शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस को इसलिए मिली शेयरधारकों की मंजूरी

जीवन बीमा कंपनी एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस (HDFC Standard Life Insurance) को शेयरधारकों ने मंजूरी दे दी है।

कंपनी को शेयरधारकों से विभा पादलकर (Vibha Padalkar) को प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्याकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने के लिए मंजूरी मिली है।
बता दें कि विभा पादलकर को सितंबर में ही तीन साल के लिए एमडी और सीईओ नियुक्त कर दिया था, जिस प्रस्ताव पर अब शेयरधारकों ने भी मुहर लगा दी है। बता दें कि उन्नयन से पहले पादलकर बीमा कंपनी में कार्यकारी अधिकारी और मुख्य वित्तीय अधिकारी थीं।
इससे पहले एचडीएफसी स्टैंडर्ड के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी थे, जिन्होंने ऐक्सिस बैंक में एमडी-सीईओ पद संभालने के लिए कंपनी से इस्तीफा दे दिया था।
इंग्लैंड और वेल्स में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान के सदस्य पादलकर एचडीएफसी लाइफ से 2008 से जुड़ी हुई हैं। वे भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान की भी सदस्य हैं।
उधर बीएसई में एचडीएफसी स्टैंडर्ड का शेयर 390.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़ोतरी के साथ 392.30 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर रहा है। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 0.55 रुपये या 0.14% की मामूली गिरावट के साथ 390.20 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!