शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने किया नयी शाखा का शुभारंभ

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने अपनी एक और नयी शाखा का शुभारंभ किया है।

इसके साथ ही कर्नाटक बैंक की कुल 835 शाखाएँ हो गयी हैं। बैंक की नयी शाखा बेंगलुरु में है। गौरतलब है कि यह बेंगलुरु क्षेत्र में कर्नाटक बैंक की 100वीं शाखा है। इससे पहले 02 जनवरी को कर्नाटक बैंक ने अपनी 834वीं शाखा कर्नाटक के कलबुर्गी में खोली थी।
उधर बीएसई में शुक्रवार को कर्नाटक बैंक का शेयर 4.75 रुपये या 4.31% की जोरदार बढ़त के साथ 114.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 3,245.75 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 170.60 रुपये और निचला स्तर 92.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख