शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस कारण आयी बीएचईएल (BHEL) के शेयर में 1.5% से ज्यादा मजबूती

सुबह 10 बजे के करीब सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) के शेयर में 1.5% से ज्यादा की मजबूती दिख रही है।

बता दें कि बीते शनिवार को बीएचईएल ने घोषणा की थी कि कंपनी ने रिकॉर्ड 46 महीने में 800 मेगावाट का एक नया ताप विद्युत संयंत्र शुरू किया है। यह विभिन्न डेवलपरों द्वारा देश में अब तक 800 मेगावाट की परियोजनाओं के चालू करने में लिये गये समय में उल्लेखनीय सुधार है। बीएचईएल द्वारा रिकॉर्ड समय में सफलतापूर्वक चालू करने के बाद, बिजली संयंत्र में वाणिज्यिक संचालन शुरू हो गया है।

800 मेगावाट क्षमता का सेट तेलंगाना राज्य विद्युत उत्पादन निगम (टीएसईपीसी) के कोथागुडेम थर्मल पावर स्टेशन में स्थित है। शनिवार को की गयी घोषणा का असर आज कंपनी के शेयर पर पड़ता दिख रहा है।
बीएसई में बीएचईएल का शेयर 71.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 72.50 रुपये के भाव पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 72.95 रुपये के भाव तक चढ़ा है। करीब 10.10 बजे कंपनी के शेयरों में 1.30 रुपय या 1.82% की बढ़त के साथ 72.65 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 26,636.01 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 108.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 61.55 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!