शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) ने कैपिटल फर्स्ट के शेयरधारकों को आवंटित किये शेयर

आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) ने कैपिटल फर्स्ट (Capital First) के शेयरधारकों को 1,37,71,09,057 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

बैंक ने कैपिटल फर्स्ट, कैपिटल फर्स्ट होम फाइनेंस और कैपिटल फर्स्ट सिक्योरिटीज के स्वयं के साथ विलय की योजना के अनुसार कैपिटल फर्स्ट के योग्य शेयरधारकों को ये शेयर आवंटित किये हैं।
बता दें कि कैपिटल फर्स्ट और आईडीएफसी बैंक का विलय पूरा हो चुका है। शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दोनों कंपनियों के विलय से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) तैयार होगा। विलय के बाद आईडीएफसी बैंक के बोर्ड ने कैपिटल फर्स्ट के संस्थापक और चेयरमैन वी. वैद्यनाथन की नयी कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
बता दें कि दोनों कंपनियों के विलय की घोषणा 13 जनवरी 2018 को की गयी थी। आईडीएफसी बैंक और कैपिटल फर्स्ट के विलय से तैयार होने वाली कंपनी के पास 88,000 करोड़ रुपये की एयूएम (प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों) के साथ ही 194 शाखाओं का नेटवर्क और 50 लाख से अधिक उपभोक्ताओं का आधार होगा।
उधर आईडीएफसी बैंक का शेयर बीएसई में 45.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 45.95 रुपये के भाव पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 47.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 12 बजे बैंक के शेयरों में 1.75 रुपय या 3.88% की तेजी के साथ 46.90 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। वहीं कैपिटल फर्स्ट का शेयर इस समय 3.15 रुपये या 0.53% की कमजोरी के साथ 587.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2019)

Comments  

Shambhu
# Shambhu 2020-11-13 10:58
:sigh:
Shambhu
# Shambhu 2020-11-13 10:58
Sir mera emi pura hone ke bad new mobile finensh ny ho rahà.civil down h bol raha
Ravikumar
# Ravikumar 2020-08-06 14:33
आईडीएफसी बैंक का फोन नंबर चाहिए जो बात हो पाए बैंक में मेरे को यह भी जानकारी चाहिए मेरे बैंक से पैसे कटे हैं इसलिए मेरे को कस्टमर केयर का नंबर चाहिए बैंक का

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!