शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो ओएनजीसी (ONGC) इसलिए करेगी 6,000 करोड़ रुपये का निवेश

खबरों के अनुसार सरकारी बहुराष्ट्रीय तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) ने 6,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनायी है।

ओएनजीसी इस निवेश के जरिये असम में अगले सात वर्षों में 200 से अधिक कुओं की ड्रिलिंग करेगी। कंपनी की योजना राज्य से उत्पादन बढ़ाने की है। राज्य में 300 से अधिक लोगों की भर्ती के अलावा ओएनजीसी ऊपरी असम के शिवसागर और चराइदेव जिलों में निवेश करेगी।
खबर है कि कंपनी चालू वित्त वर्ष में असम में कुओं की खुदाई शुरू कर देगी। पीएम मोदी के 2022 तक ईंधन आयात को 10% तक घटाने और नॉर्थ ईस्ट हाइड्रोकार्बन विजन 2030 से प्रेरणा लेते हुए ओएनजीसी की नयी योजना सामने आयी है। इस खबर का ओएनजीसी शेयर पर आज अच्छा असर दिख रहा है।
बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 145.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 148.00 रुपये के भाव पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर भी रहा है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 0.85 रुपय या 0.58% की बढ़त के साथ 146.50 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर ओएनजीसी की बाजार पूँजी 1,88,006.90 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!