शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस कारण बंद रहेगा वीएसटी टिलर्स (VST Tillers) का मलूर संयंत्र

संयंत्र बंद होने की खबर के बावजूद इंजन उपकरण विनिर्माण कंपनी वीएसटी टिलर्स (VST Tillers) का शेयर हरे निशान में है।

बता दें कि जिला कोलार, कर्नाटक के मलूर में स्थित कंपनी का संयंत्र बंद रहेगा। हालाँकि यह संयंत्र केवल दो दिनों (8 और 9 जनवरी) को ही बंद रहेगा। कंपनी को दो कारणों से संयंत्र को दो दिनों के लिए बंद करना पड़ रहा है।
इनमें केंद्रीय यूनियनों और स्वतंत्र राष्ट्रीय संघों द्वारा देश भर में बुलायी गयी आम हड़ताल में वीएसटी की बेंगलुरु और मैसूर इकाइयों की ट्रेड यूनियनों का भाग लेना और बेंगलुरु विद्युत आपूर्ति कंपनी (Bangalore Electricity Supply Company) द्वारा बिजली बंद रखना शामिल है।
संयंत्र बंद रखने की खबर का वीएसटी टिलर्स के शेयर पर आज कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा। कंपनी का शेयर बेहद मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में है। बीएसई में वीएसटी टिलर्स का शेयर पिछले बंद स्तर की तुलना में सपाट 1,594.50 रुपये के भाव पर खुला। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 0.50 रुपय या 0.03% की बेहद मामूली बढ़ोतरी के साथ 1,595.00 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!